हम निभाएंगेः राहुल गांधी ने किया वादा, सरकारी स्कूलों में 1 से 12 वीं कक्षा तक की शिक्षा अनिवार्य और मुफ्त होगी
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस शिक्षा बजट बढ़ाकर जीडीपी 6 प्रतिशत करेंगी.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बच्चों के लिए सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक की शिक्षा अनिवार्य और मुफ्त होगी.
राहुल गांधी ने फ़ेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा, “हमारा मानना है, शिक्षा योग्यता का निर्धारण करती है. शिक्षा सभी बच्चों के लिए आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस वादा करती है, सरकारी स्कूलों में क्लास 1 से 12 तक की शिक्षा अनिवार्य और मुफ्त होगी.
इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफ़ेस्टो में वादा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जीडीपी का 6 प्रतिशत शिक्षा पर ख़र्च किया जाएगा.
ग़ौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों के लिए अलग बजट, गरीबों को सालाना 72 हजार रुपए देने समेत कई वादे किए हैं.