PM मोदी की वर्धा रैली में नहीं जुट पाई भीड़, ट्विटर यूजर ने कहा- हमारे स्टेशन पर 11 बजे रात तक इससे ज़्यादा भीड़ रहती है
प्रधानमंत्री भाषण देते रहे और जनता सभा से उठकर बाहर जाती रही.
तमाम कोशिशों के बावजूद बीजेपी अपनी चुनावी रैलियों में भीड़ जुटाने में नाकाम साबित हो रही है. नेता, मंत्री,सांसद यहां तक प्रधानमंत्री की रैलियों में भी कुर्सियां खाली रह जा रही है. ताज़ा मामले में आज यानी सोमवार को वर्धा में आयोजीत प्रधानमंत्री मोदी की रैली में एक बार फिर उस प्रकार की भीड़ नहीं जुट पाई. इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफ़ी मज़ाक उड़ाया जा रहा है.
एक ट्विटर उपयोगर्ता ने मराठी में लिखा कि इतनी भीड़ तो चीनी मीलों में प्रतिनिधियों के चुनावों में ही आ जाती है.
एवढी गर्दी तर साखर कारखान्याच्या निवडणुकांत पण होते !! pic.twitter.com/zsHVReIkvp
— Amey Tirodkar (@ameytirodkar) April 1, 2019
एक और ट्विटर उपयोगकर्ता ने प्रधानमंत्री की रैली की तस्वीर शेयर करते हुए तंज कसा कि “बोरीवली स्टेशन के पास रात ग्यारह बजे तक
बोरीवली स्टेशन के पास रात ग्यारह बजे तक इससे ज्यादा भीड़ रहती है https://t.co/4gWftfpCV0
— Vibhav Joshi (@vi_vibhavjoshi) April 1, 2019
इससे ज्यादा भीड़ रहती है”
एक और उपयोगकर्ता ने चुनावी सभा का विडियो शेयर किया है. जिसमें मोदी जी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं और लोग उठकर बाहर जा रहे हैं.
BTW, this Photo while Modi Ji was addressing the Rally – Even People were leaving while he was screaming. pic.twitter.com/fOglY9Uk0I
— Ashok Swain (@ashoswai) April 1, 2019
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री की मेरठ की रैली में भी भीड़ नहीं जुट पाई थी और कुर्सियां खाली पड़ी रहीं. भाजपा सांसद हेमा मालिनी, योगी आदित्यनाथ और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रैलियों में भी लोगों की दिलचस्पी नहीं दिखी.