दोनों ने देश को लूटा और दोनों मोदी कहलाते हैं- जानें किसने किसके बारे में कही ये बात
राहुल गांधी ने कहा कि नीरव मोदी और पीएम मोदी दोनों की सवाल का जवाब देने से इंकार करते हैं.
पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधड़ी का आरोपी नीरव मोदी को लंदन की सड़कों पर घूमते देखा गया है. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नीरव मोदी का विडियो साझा करते हुए पीएम मोदी पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने ने कहा कि दोनों मोदी में काफी समानता है.
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भगोड़े नीरव मोदी और उनके भाई, पीएम मोदी के बीच काफी समानता है. दोनों ने भारत को लूटा और मोदी कहलाते हैं. दोनों किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार करते हैं. दोनों का मानना है कि वे कानून से ऊपर हैं. दोनों को न्याय का सामना करना पड़ेगा.
The video of fugitive #NiravModi in London shows an uncanny similarity between him & his bhai, PM Modi.
Both have looted India and are called Modi.
Both refuse to answer any questions.
Both believe they are above the law.
Both will face justice. https://t.co/20Y36iVj2Y
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 9, 2019
दरअसल, द टेलिग्राफ के एक रिपोर्टर ने नीरव मोदी को लंदन की सड़कों पर सरेआम घूमते हुए देखा था. उसी दौरान रिपोर्टर ने नीरव मोदी से कई सवाल किए. लेकिन उसने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया.
इसे भी पढ़ें- लंदन की सड़कों पर घूमते दिखा नीरव मोदी, रणदीप सुरजेवाला ने कसा तंज- मोदी है तो मुमकिन है