लंदन की सड़कों पर घूमते दिखा नीरव मोदी, रणदीप सुरजेवाला ने कसा तंज- मोदी है तो मुमकिन है
नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक से 23 हज़ार करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोपी है.
पंजाब नेशनल बैंक से 23 हज़ार करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी नीरव मोदी को लंदन घूमते हुए देखा गया है. जिसे लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हज़ारों रुपए लूटकर ऐश की ज़िंदगी बिताना मोदी सरकार में मुमकिन है.
रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा कि देश का 23,000 करोड़ रुपए लूट कर, बिना किसी रोक-टोक के देश से भागना. फिर पीएम के साथ विदेश में फ़ोटो खिचवाओ, लंदन में 73 करोड़ रुपए में ऐश की ज़िंदगी बिताओ. बुझो, मैं कौन हूं. अरे छोटा मोदी और कौन. जब मोदी कौतवाल हैं, तो डर किस बात का. उन्होंने तंज कसते हुए कहा “मोदी है तो मुमकिन है.”
देश का ₹23,000 करोड़ लूट कर ले जाओ,
बग़ैर रोक-टोक देश से भाग जाओ,
फिर PM के साथ विदेश में फ़ोटो खिचवाओ,
लंदन में ₹73Cr के ऐशगाह में ज़िंदगी बिताओ,
बुझो, मैं कौन हूँ,
अरे छोटा मोदी, और कौन!
जब मोदी भए कौतवाल, तो डर काहे का!!
मोदी है तो मुमकिन है!!! https://t.co/NdzDzq0JXM
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 9, 2019
एक अन्य ट्वीट पर रणदीप सुरजेवाला ने द टेलिग्राफ के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “कृपया ट्रेलर देखें. इसके डायरेक्टर और प्रोडयूसर नरेंद्र मोदी है. एडिटर अरूण जेटली और स्क्रिप्ट राइटर ईडी और सीबीआई. इस फिल्म को बनाने में 23 हज़ार करोड़ की लागत आई है और इसका फाइनेंस भारतीय बैंक कर रहा है.”
Pl watch Trailor-
A day in the life of ‘Poster Boy’ for ‘Bank Fraudsters Settlement Scheme abroad’!
Director & Producer- Narender Modi!
Editor- Arun Jaitley!
Script Writer- ED & CBI!
Production Cost- ₹23,000Cr!
Financed by- Indian Banks!
मोदी है तो मुमकिन है!!! https://t.co/NdzDzq0JXM
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 9, 2019
दरअसल अंग्रेजी अखबार द टेलिग्राफ के एक रिपोर्टर ने नीरव मोदी को लंदन की सड़कों पर घूमते हुए देखा. इस दौरान रिपोर्टर ने नीरव मोदी से कई सवाल भी पूछे. लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.