सराहनीय: हिन्दुओं के ख़िलाफ़ जहर उगलने वाले मंत्री को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हटाया
सूचना और संस्कृति मंत्री फ़याज़ुल हसन चौहान ने पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों यानी हिंदुओं के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीके इंसाफ़ ने पंजाब प्रांत की के सूचना और संस्कृति मंत्री फ़याज़ुल हसन चौहान को बर्खास्त कर दिया है. मंगलवार को हिन्दू विरोधी टिप्पणियों के लिए उन्हें बर्खाश्त किया गया.
फयाजुल हसन चौहान ने बीते 24 फरवरी को एक सभा को संबोधित करते हुए आपत्तिजनक बयान दिया था.
द टेलीग्राफ की ख़बर के अनुसार इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने अपुने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि किसी के धर्म को कोसना विमर्श का हिस्सा नहीं होना चाहिए. इसमें आगे लिखा गया कि सहिष्णुता पहला और सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है, जिस पर पाकिस्तान बनाया गया था.
PTI Punjab government has removed Fayyaz Chohan from the post of Punjab Information Minister following derogatory remarks about the Hindu community. Bashing someone’s faith should not b a part of any narrative.Tolerance is the first & foremost pillar on which #Pakistan was built. pic.twitter.com/uKJiReWc26
— PTI (@PTIofficial) March 5, 2019
ग़ौरतलब है कि भारत में प्रधानमंत्री मोदी की शह में अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ अपमानजनक बयान देने के बावजूद कई मंत्री और राजनेताओं के ख़िलाफ़ ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
इस विषय को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टिप्पणी की है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “पाकिस्तान में एक राज्य मंत्री को हिंदुओं के ख़िलाफ़ टिप्पणी करने के कारण बर्खास्त कर दिया गया है. भारत में एक राज्य के गवर्नर को कश्मीरी मुसलमानों का बहिष्कार करने के बयान पर फटकार भी नहीं लगती है. हम पाकिस्तान से खुद की तुलना करना पसंद करते हैं, इसलिए इस तथ्य की भी तुलना करें.”
In Pakistan a state minister is sacked for his remarks against Hindus. In India a state Governor isn’t even reprimanded for his public call to boycott & ostracise all Kashmiri muslims. We like to compare ourselves to Pakistan so compare this fact as well.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 5, 2019
ग़ौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने कश्मीरियों पर विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा था कि कश्मीरी लोगों और कश्मीर के सामानों का बहिष्कार किया जाए.
इसे भी पढ़ें- शर्मनाक: मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय बोले- कश्मीर के लोगों और कश्मीरी सामान का करें बहिष्कार
पाकिस्तान के वित्त मंत्री उमर ने भी फयाजुल हसन चौहान के बयान की आलोचना करते हुए ट्वीट में लिखा कि हिंदू समुदाय पाकिस्तान का अहम हिस्सा है. यह ध्यान रखना चाहिए कि पाकिस्तान के झंडे का हरा रंग सफेद के बिना पूरा नहीं होता है. सफेद रंग अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करता है.