देश पायलट की वापसी के लिए चिंतित है, लेकिन मोदीजी विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग का रिकॉर्ड बनाने के लिए बेचैन हैं- रणदीप सुरजेवाला
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस ने आज होने वाली महत्पूर्ण सीडब्ल्यू बैठक व रैली को रद्द कर दिया है.
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज प्रधानमंत्री मोदी की होने वाली विडियो कांफ्रेंस को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देश विंग कमांडर अभिनंदन की सुरक्षित वापसी के लिए चिंतित है और प्रधानमंत्री सत्ता वापसी को व्याकुल है.
रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा कि “देश जाबांज़, विंग कमांडर अभिन्दन की अविलंब सुरक्षित वापसी को व्याकुल है और प्रधान सेवक सत्ता वापसी को. कांग्रेस ने आज होने वाली महत्वपूर्ण CWC बैठक व रैली को रद्द कर दिया है.”
प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि देश व सभी दल सशस्त्र सेनाओं के साथ हैं. लेकिन मोदीजी Video Conferencing का रिकॉर्ड बनाने के लिए बेचैन हैं.
देश जाबांज़, विंग कमांडर अभिन्दन की अविलंब सुरक्षित वापसी को व्याकुल है और प्रधान सेवक सत्ता वापसी को।
कांग्रेस ने आज होने वाली महत्वपूर्ण CWC बैठक व रैली को कैन्सल कर दिया। देश व सब दल सशस्त्र सेनाओं के साथ हैं।
पर मोदीजी Video Conferencing का रिकॉर्ड बनाने को बेचैन। pic.twitter.com/wTp2GqXTFk
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) February 28, 2019
ग़ौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी आज दुनिया की सबसे बड़ी विडियो कांफ्रेंस करने वाले हैं जिसमें कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सीधा संवाद करेंगे.