IAF पायलट लापता, देश में तनाव की स्थिति और चुनावी प्रचार में व्यस्त है भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी
मोदी सरकार 28 को करेगी सबसे बड़ी विडियो कांफ्रेंस. इस संदेश को भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया गया है.
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति और भारतीय वायुसेना के पायलट के लापता होने से जहां एक तरफ पूरा देश चिंतित है वहीं दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार सत्ता में वापसी के लिए चुनावी रणनीति तैयार कर रही है.
भाजपा ने आगामी 28 फरवरी को दुनिया की सबसे बड़ी विडियो कांफ्रेंस का आयोजन किया है. जिसमें प्रधानमंत्री मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं, वॉलंटियर्स और समर्थकों से सीधा संवाद करेंगे.
भाजपा के आधाकारिक ट्विटर हैंडल पर एक विडियो साझा किया गया. जिसमें कहा गया कि आइए 2019 में एक बार फिर मोदी सरकार बनाएं. न्यू इंडिया वान्ट्रस #NaMoAgain.
28 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी करेंगे दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो कांफ्रेंस।
देशभर की 15,000 जगहों से पार्टी कार्यकर्ताओं, वॉलंटियर्स और समर्थकों के साथ करेंगे सीधा संवाद।
आप भी अपने सुझाव और सवाल #MeraBoothSabseMazboot के साथ साझा कर सकते हैं। pic.twitter.com/KdudF1yhyW
— BJP (@BJP4India) February 27, 2019
हालांकि सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर ट्विटर यूजर्स ने नाराज़गी जाहिर की है.
एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा कि इस आदमी को चुनाव प्रचार से फुर्सत नहीं.. क्या यह अपना कल का कार्यक्रम रद्द करेंगे. मुझे तो नहीं लगता.
और इस आदमी को चुनाव प्रचार से फुर्सत नहीं…क्या ये कल का अपना ये कार्यक्रम कैंसिल करेगा??मुझे तो नहीं लगता…. https://t.co/27XyqQecP1
— 🇮🇳Aam Tadipar🇮🇳 (@Aam_Nationalist) February 27, 2019
वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि बेशर्मी का नया नाम शायद देशभक्ति रखने वाले हैं देशभक्त
https://twitter.com/Pvt_Citizen/status/1100682166596444160
एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने ट्विट किया कि कुछ भी हो जाए, प्रचार में कमी नहीं आनी चाहिए. मकसद तो सिर्फ चुनाव जीतना ही है, बाकी सब मोह माया है.
कुछ भी हो जाये,प्रचार में कमी नहीं आनी चाहिए। मक़सद तो सिर्फ चुनाव जीतना ही है,बाकी सब मोह माया है।
— Rohit (@irohit904) February 27, 2019
एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि इन हालातों में तो प्रचार मत करो.
इन हालातो में तो प्रचार मत करो 🙏🏻🙏🏻🇮🇳🇮🇳🇮🇳
😠😠😠
— Shubham Choudhary (@shub_lakku) February 27, 2019
शर्मनाक… आप देश की नहीं बल्कि चुनाव की तैयारी में लगे हैं. इसे स्थगित करें.
Shameful…you don't care for nation but election preparation. Postpone it.
— iliyas mansuri (@mahin2000) February 27, 2019
भाजपा वालों थोड़ी भी अगर शर्म बची हो तुम में तो पहले देश के बारे में सोचों. देश के हालात इतने गम्भीर है और मोदी करेंगे दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो कांफ्रेंस.
भाजपा वालों थोड़ी भी अगर शर्म बची हो तुम में तो पहले देश के बारे में सोचों । देश के हालात इतने गम्भीर है और मोदी करेंगे दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो कांफ्रेंस ।#ModiFailsNationalSecurity #BringBackAbhinandan
— Yash (@puriyash41) February 27, 2019