May a good source be with you.

जवानों के पार्थिव शरीर करते रहे इंतज़ार, श्रद्धांजलि सभा में पीएम मोदी पहुंचे देरी से

इससे पहले कल के ही दिन पीएम मोदी, दिल्ली में वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन में शरीक होने पहुंचे थे.

पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए सीआरपीएफ़ जवानों के पार्थिव शरीर, दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचने के काफ़ी देर बाद तक पीएम मोदी के आने का इंतज़ार करते रहे.

तमिलनाडु सरकार से जुड़े सूत्रों ने इस देरी के चलते चिंता भी जताई थी. उनका कहना था कि, राज्य के दो सीआरपीएफ़ जवानों के पार्थिव शरीरों को कल रात ही 8.40 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से चेन्नई ले जाया जाना था. देर होने की वजह से उन्हें सुबह तक जवानों के पार्थिव शरीरों को चेन्नई ना ले जा पाने का डर था. हालांकि अभी पता नहीं चल सका है की वे रात में ही चेन्नई को जा सके थे या नहीं.

कल शाम श्रद्धांजलि सभा में पीएम मोदी की ओर से इन जवानों को सम्मान दिया जाना था. पीएम के तय समय से देर करके पहुंचने पर सोशल मीडिया में कई लोगों ने नाराज़गी ज़ाहिर की.

https://twitter.com/MrsNair_1112/status/1096426674353188865

https://twitter.com/YippeekiYay_DH/status/1096430801254797318

इससे पहले कल के ही दिन पीएम मोदी, दिल्ली में वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन में शरीक होने पहुंचे थें.

इसे भी पढ़ें- ‘वन’ डे एक्सप्रेस !! उद्घाटन के अगले ही दिन वंदे भारत एक्सप्रेस में आई ख़राबी

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+