May a good source be with you.

राफ़ेल विवादः “गोवा के स्वास्थ्य मंत्री को मिल रही धमकी” कांग्रेस नेता ने मोदी- शाह पर लगाया धमकाने का आरोप

कांग्रेस नेता ए.चेला कुमार का कहना है कि विश्वजीत राणे ने दबाव में आकर भाजपा का दामन थामा था.

राफ़ेल मामले में एक के बाद नए खुलासे हो रहे हैं. ताज़ा मामले में कांग्रेस नेता ए.चेला कुमार ने दावा किया है कि गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे को भाजपा की तरफ से धमकियां मिल रही हैं. हालांकि राणे ने इस मामले में कहा कि कुमार द्वारा किया गया दावा ‘बकवास’ है.

दरअसल, गोवा के पणजी में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के महासचिव ए.चेला कुमार ने बताया कि विश्वजीत राणे को भाजपा के बड़े नेता धमकी दे रहे हैं. उन्होंने कहा है, ” 2017 में राणे जब भाजपा में शामिल हो रहे थे, तब उन्होंने मुझसे मुलाकात की और बताया कि उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं.”

जनता का रिपोर्टर की ख़बर के अनुसार ए.चेला कुमार ने कहा कि राणे पिछले एक साल से लगातार मेरे संपर्क में हैं और मैं किसी भी तरह का टेस्ट करवाने के लिए तैयार हूं. मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं. कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर गोवा के स्वास्थ्य मंत्री को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है.

ए.चेला कुमार ने दावा करते हुए कहा कि राणे ने अपने परिवार को बचाने के दबाव में आकर कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. ज्ञात हो कि कांग्रेस ने 2 जनवरी को एक ऑडियो टेप जारी करते हुए दावा किया था कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेडरूम में राफ़ेल सौदे से जुड़ी फाइलें रखी हैं.

कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर राणे को बर्खास्त करने और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच करवाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- राफ़ेल घोटाला: कांग्रेस ने जारी किया गोवा के स्वास्थ्य मंत्री का ऑडियो, पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर के घर में सबूतों के रखे होने का आरोप

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+