May a good source be with you.

राफ़ेल घोटाला: कांग्रेस ने जारी किया गोवा के स्वास्थ्य मंत्री का ऑडियो, पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर के घर में सबूतों के रखे होने का आरोप

रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राफ़ेल सौदे की फाइलों को सामने लाने की मांग की.

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार से सवाल किया है कि राफ़ेल सौदे से जुड़े कौन-से राज पर्रिकर के फ्लैट में दफ़न हैं? उन्होंने राफ़ेल सौदे से जुड़ी फाइलों को सामने लाने की मांग की है.

दैनिक जागरण की ख़बर के अनुसार कांग्रेस ने राफ़ेल सौदे को लेकर गोवा के हेल्थ मिनिस्टर विश्वजीत राणे के ऑडियो को पेश किया. इस ऑडियो में राणे का कहना है कि मुख्यमंत्री पर्रिकर ने दावा किया है कि राफ़ेल से जुड़ी सारी जानकारी मेरे बेडरूम में मौजूद हैं.

रणदीप सुरजेवाला ने एक ऑडियो ट्वीट करते हुए कहा कि गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे की बातचीत से साफ है कि गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कथित रूप से कहा कि कोई उनका कुछ नहीं कर सकता, राफ़ेल की सारी फाइलें उनके पास हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+