पुलवामा ज़िले में आम नागरिकों की मौत से नाराज़ एएमयू छात्रों ने निकाला कैण्डल मार्च
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन ज़िला प्रशासन को सौंपा है.
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने कश्मीर के पुलवामा ज़िले में हाल में हुई आम नागरिकों की मौतों पर नाराजगी का इजहार करते हुए बुधवार की रात कैण्डल मार्च निकाला.
एएमयू छात्र संघ के बैनर तले छात्रों ने काले फीते बांधे और पोस्टरों के साथ प्रदर्शन किया.
बाद में छात्रों ने ज़िला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, जो राष्ट्रपति को संबोधित था.
इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बेकसूरों पर बरसी आर्मी की गोली, 7 की मौत कई घायल