May a good source be with you.

जम्मू-कश्मीर: बेकसूरों पर बरसी आर्मी की गोली, 7 की मौत कई घायल

कश्मीर रीडर के मुताबिक़ वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि सैन्य बलों ने 3 स्थानीय उग्रवादियों की मौत के ख़िलाफ़ विरोध कर रहे युवाओं पर अंधाधुंध गोलीबारी की.

जम्मू-कश्मीर के पुलमावा ज़िले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में सात आम नागरिक मारे गए. साथ ही मुठभेड़ में एक जवान के शहीद और तीन आंतकियों के मारे जाने की सूचना है.

पीटीआई की एक ख़बर के मुताबिक़ सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह पुलवामा ज़िले के सिरनू गाँव में सर्च ऑपरेशन चलाई. एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद उन्होंने यह सर्च चलाई.

सैन्य अधिकारी ने बताया, “यह सर्च ऑपरेशन तब मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों की तरफ से उन पर गोलीबारी शुरू हुई. इस एनकाउंटर के बाद स्थानीय युवकों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई.” जबकि कश्मीर रीडर के मुताबिक़ वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि सैन्य बलों ने 3 स्थानीय उग्रवादियों की मौत के ख़िलाफ़ विरोध कर रहे युवाओं पर अंधाधुंध गोलीबारी की.

डॉक्टरों द्वारा मारे गए नागरिकों की पहचान सुहैल अहमद, शाहनवाज़, लियाक़त, अबीद अहमद, आमिर अहमद, आक़ीब अहमद और तौसीफ अहमद मीर के रूप में की गई है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+