आदमी ने कहा, ‘मुसलमान से नहीं लूंगा खाना’, ज़ोमाटो बोला- हम अपना खाना आपको देंगे ही नहीं
ऐसे नफरत के माहौल में ज़ोमाटो के फैसले को बहुत लोगों से सराहना मिली है.
समाज में दो समुदायों के बीच नफरत की खाई कितनी गहरी होती जा रही है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ऑनलाइन फूड ऑर्डर की डिलीवर मुस्लिम लड़के द्वारा होने पर हिंदू लड़के ने ऑर्डर ही कैंसिल कर दिया.
ऑनलाइन फूड वेबसाइट ज़ोमाटो पर पंडित अमित शुक्ला नामक एक लड़के ने खाने का ऑर्डर दिया. जिसके बाद एक मैसेज के जरिए उन्हें पता चला कि खाने की डिलीवरी देने मुस्लिम लड़का आ रहा है. इसके बाद अमित शुक्ला ने सावन का हवाला देते हुए ज़ोमाटो से डिलीवरी ब्वॉय बदलने के लिए कहा. ज़ोमाटो की ओर से मना करने पर अमित ने ऑर्डर कैंसिल कर दिया और रिफंड की मांग करने लगे. लेकिन फूड कंपनी ने रिफंड करने से भी इनकार कर दिया.

जिसके बाद अमित शुक्ला ने ट्वीट कर लिखा, “मैंने अभी ज़ोमाटो पर अपना ऑर्डर कैंसिल किया है क्योंकि वह मेरा खाना गैर-हिंदू द्वारा भेज रहे थे. उन्होंने डिलीवरी ब्वॉय बदलने से भी इनकार कर दिया. मैंने उनसे कहा कि वे मुझ पर खाने की डिलीवरी लेने के लिए दबाव नहीं बना सकते. मुझे रिफंड की भी जरूरत नहीं है ऑर्डर कैंसिल कीजिए.”
Just cancelled an order on @ZomatoIN they allocated a non hindu rider for my food they said they can't change rider and can't refund on cancellation I said you can't force me to take a delivery I don't want don't refund just cancel
— पं अमित शुक्ल (@Amit_shukla999) July 30, 2019
हालांकि ज़ोमाटो ने भी करारा जवाब देते हुए कहा, “खाने का कोई धर्म नहीं होता. वह खुद एक धर्म है.” ग़ौरतलब है कि अमित शुक्ला को अपने फैसले की वजह से सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. वहीं ज़ोमाटो के फैसले को काफी लोगों से सराहना मिली है.
https://twitter.com/ZomatoIN/status/1156429449258250240