वाईएसआर कांग्रेस नेता जगन मोहन रेड्डी पर चाकू से हमला, पुलिस हिरासत में हमलावर
विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट का ही एक कर्मचारी सेल्फी लेने के बहाने वाईएसआर नेता के पास आया और चाकू मार दी।
वाईएसआर कांग्रेस नेता जगन मोहन रेड्डी पर विशाखापट्टनम हवाई अड्डे पर चाकू से हमला कर दिया है। सेल्फ़ी लेने के बहाने आए अज्ञात युवकों ने उनकी बाई बांह पर हमला कर दिया।
फ़र्स्टपोस्ट की ख़बर के मुताबिक वाईएसआर कांग्रेस नेता हवाई अड्डे पर लॉज का इंतजार कर रहे थे। तभी, सेल्फी लेने के बहाने आए अज्ञात युवक ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। उक्त घटना के वक्त रेड्डी के समर्थक भी मौजूद थे, जिन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के तुरंत बाद रेड्डी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।
नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि जगन मोहन रेड्डी पर हमले की जांच के लिए सीआईएसएफ सहित सभी एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने इस घटना को कायरतापूर्ण कदम बताया है।
Shocked by attack on Jagan Reddy. Asked all agencies to investigate matter thoroughly,including CISF. Asked secretary civil aviation to fix responsibility. I strongly condemn this cowardly attack,we’ll punish the guilty. Investigation underway, tweets Civil Aviation Min S Prabhu pic.twitter.com/NoMB0sfzGR
— ANI (@ANI) October 25, 2018
आंध्रप्रदेश के गृहमंत्री एनसी रजप्पा ने कहा है, ‘ वाइएसआर प्रमुख और विपक्ष के नेता जगन मोहन रेड्डी के ऊपर विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर हमला किया गया है। हमलावर एयरपोर्ट का कर्मचारी बताया जा रहा है, उसे गिरफ़्तार किया जा चुका है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।’
Opposition leader Jaganmohan Reddy was attacked at Visakhapatnam airport today. The attacker has been identified as a worker at the airport. He approached Reddy asking him for a selfie & attacked him. He has been taken into custody&inquiry is underway: AP Home Minister NC Rajappa pic.twitter.com/obzg8xICBD
— ANI (@ANI) October 25, 2018