May a good source be with you.

सुशासन बाबू के राज्य में दबंगई : मोबाईल में लड़की का फ़ोटो मिलने पर नवयुवक से थूक चटवाया, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो मामले में एक की गिरफ़्तारी

बिहार के नालंदा जिला के हरनौत थाना अंतर्गत पुरई गांव में एक नवयुवक की पिटाई और उसे थूक चटाने को लेकर वायरल हुए वीडियो मामले में पुलिस ने उसके एक साथी को गिरफ़्तार किया है ।

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने आज बताया कि यह वारदात गत गुरूवार की है जिसका वीडियो शनिवार को वायरल होने पर इस मामले में नामजद सात आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है ।

उन्होंने कहा कि पीड़ित और उसे प्रताड़ित करने वाले सभी नवयुवक पुरई गांव के ही निवासी हैं तथा साथ एक कोचिंग में पढ़ते हैं ।

पोरिका ने बताया कि उक्त नवयुवक के साथ यह सलूक साथियों ने उसके मोबाईल फोन में एक लड़की का फोटो पाए जाने पर किया ।

गत 30 अगस्त को रिकार्ड किए उक्त वीडियो में पीड़ित नवयुवक की उसके साथियों द्वारा डंडे से पिटाई किए जाने और पैर छूकर माफी मांगने तथा थूक चटवाते हुए दिखाया गया है ।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+