युवाओं का हल्ला बोल: शिक्षा और रोज़गार की मांग को लेकर 7 फरवरी को मोदी सरकार के ख़िलाफ़ उतरेंगे सड़क पर
सभी एकजुट होकर मोदी सरकार को चुनौती देंगे.
देशभर के हज़ारों युवा शिक्षा और नौकरियों की मांग को लेकर 7 फरवरी को राजधानी दिल्ली में मार्च का आयोजन करेंगे. युवा भारत राष्ट्रीय समन्वय समिति के बैनर तले मोदी सरकार के ख़िलाफ़ विरोध मार्च निकाला जाएगा.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष एन साई बालाजी ने बताया कि युवा अपने अधिकारों की मांग करने के लिए लाल किले से संसद तक द यंग इंडिया अधिकार मार्च निकालेंगे.
उन्होंने कहा कि देश के किसानों की तरह अब युवा भी मोदी सरकार के ख़िलाफ़ सड़कों पर आएंगे. हमें शिक्षा और सम्मानजनक रोज़गार से वंचित किया गया है. जब हमने इसके ख़िलाफ़ अपनी आवाज उठाई तो हमें देशद्रोही कहा गया. हम सभी ने पिछले पांच सालों से संघर्ष किया है. लेकिन अब हम सब एकजुट होकर मोदी सरकार को चुनौती देंगे.
यंग इंडिया की ओर से मांग की गई है कि सरकारी नौकरियों के सभी खाली पदों को भर जाए और भर्ती परीक्षा में पेपर लीक और भ्रष्टाचार को समाप्त करें. शिक्षा पर कम से कम 10 प्रतिशत बचट खर्च किया जाए.
पीटीआई इनपुट्स पर आधारित