आगामी चुनाव जीतने के लिए मोदी सरकार ने खत्म किया अनुच्छेद 370: पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा
उन्होंने कहा कि, जिस तरह से नोटबंदी अर्थव्यस्था के लिए नहीं बल्कि राजनैतिक कदम था. वैसे ही आर्टिकल 370 का उन्मूलन भी एक राजनैतिक कदम है.
पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सदस्य यशवंत सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर मसले पर केंद्र सरकार की आलोचना की है. एनडीटीवी के डिबेट शो में यशवंत सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार का धारा 370 और धारा 35 A हटाने का फैसला शुद्ध राजनीति के अलावा और कुछ नहीं है.
सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह फैसला देश के बाकी हिस्सों में होने जा रहे आगामी चुनावों को जीतने के लिए किया है. जम्मू-कश्मीर के विकास को लेकर सिन्हा ने कहा कि, ‘देश में अनगिनत हिस्से हैं यह (विकास) जम्मू-कश्मीर तक कैसे पहुंचेगा.’
उन्होंने कहा कि, जिस तरह से नोटबंदी अर्थव्यस्था के लिए नहीं बल्कि राजनैतिक कदम था. वैसे ही आर्टिकल 370 का उन्मूलन भी एक राजनैतिक कदम है.
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि, ‘सरकार के इस फैसले का जम्मू-कश्मीर से कोई लेना-देना नहीं है. क्योंकि, यदि ऐसा होता तो राज्य के लोगों को विश्वास में लिया जाता.’
Centre’s Kashmir move: Game-changer or anti-democracy?
Yashwant Sinha, former Finance Minister @OnReality_Check pic.twitter.com/4ePE7UCRyZ
— NDTV (@ndtv) August 5, 2019
सिन्हा ने कहा कि, ‘कई राज्यो में चुनाव आ रहे हैं. कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण राज्य है और यह पूरी तरह से चुनाव जीतने के लिए किया गया है.’
Centre’s Kashmir move: Game-changer or anti-democracy?
Yashwant Sinha, former Finance Minister @OnReality_Check pic.twitter.com/fGe1KeUuLm
— NDTV (@ndtv) August 5, 2019
बता दें कि इससे पहले ब्लूमवर्गक्विंट से बात करते हुए सिन्हा ने कहा कि, ‘इस बिंदु पर अनुच्छेद 370 में संशोधन करने का संकल्प एक बहुत ही अविवेकपूर्ण कदम है.’
सिन्हा ने कहा था कि, ‘यह सरकार, प्रधानमंत्री को गृह मंत्री का समर्थन है. वह हर दिन इतिहास बनाने में रुची रखते हैं. नोटबंदी कर उन्होंने इतिहास रचा. हम देख रहे हैं कि नोटबंदी का क्या प्रभाव पड़ा है. यह सरकार धारा 370 और 35 A को खत्म कर इतिहास बनाना चाहती है और अब जम्मू-कश्मीर राज्य का विभाजन कर रहे हैं और दोनों हिस्सों को केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदर्शित कर रहे हैं.’
उन्होंने यह भी कहा था कि, ‘क्या देश के लिए यह महत्वपूर्ण नहीं है कि वे जम्मू-कश्मीर के लोगों खासकर घाटी के लोगों पर जीत हासिल करें? वे भारत से दूर क्यों चले गए हैं? क्योंकि हमने बिना सोचे समझे अनजाने में कार्रवाई की और यह उससे भी बूरा है.’