May a good source be with you.

दुनिया की 100 रक्षा कंपनियों के स्वतंत्र सर्वेक्षण में एचएएल ने दस्सॉल्ट की तुलना में पाया ऊंचा स्थान

HAL को दुनिया के टॉप 100 डिफेन्स कंपनियों की सूची में 38वां स्थान हासिल हुआ है.

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को दुनिया के टॉप 100 डिफेन्स कंपनियों की सूची में 38वां स्थान हासिल हुआ है. वहीं दस्सॉल्ट को 44वा स्थान मिला है.

डेक्कन क्रॉनिकल की एक ख़बर के मुताबिक़ डिफेन्स न्यूज़ ने एक स्वतन्त्र सर्वेक्षण किया जिसमें कंपनियों के वार्षिक रिपोर्टों से जानकारी इकट्ठी की गई और फील्ड पर काम करने वाले विश्लेषकों से भी जानकारी ली गई. इसके अलावा इंटेलिजेंस, डिफेन्स, होमलैंड सिक्यूरिटी और राष्ट्रीय रक्षा कॉन्ट्रैक्टों से भी जानकारी ली गई.

इस सर्वेक्षण के मुताबिक़ 2017 में HAL का राजस्व 2,720 मिलियन डॉलर था. इसके मुक़ाबले 2017 में दस्सॉल्ट का राजस्व करीब 2,124.19 मिलियन डॉलर था.

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई मौकों पर कहा कि HAL के पास राफ़ेल लड़ाकू विमानों को निर्मित करने की योग्यता नहीं है. इसलिए उन्होंने राफ़ेल सौदे में HAL के बजाय अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेन्स को ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट देने की वजह बताया था.

ज्ञात हो कि बीते हफ्ते पीएसयू के कर्मचारियों के संघ, HAL वेलफेयर फोरम ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि नवरत्न कंपनी को बंद करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है और कंपनी के ख़िलाफ़ ग़लत प्रचार किया जा रहा है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+