मोदी-खट्टर की जोड़ी का काम केवल ‘फूट, झूठ व लूट’ है- रणदीप सुरजेवाला
हरियाणा में जन आक्रोश रैली के दौरान 2019 में देश से मोदी और प्रदेश से खट्टर सरकार को उखाड़ फेंकने का किया ऐलान
हरियाणा के मेवात में जन आक्रोश रैली में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि मोदी-खट्टर की जोड़ी का काम केवल फूट, झूठ व लूट है. कांग्रेस नेता ने प्रदेश की मनोहरलाल खट्टर सरकार और केंद्र की मोदी सरकार, दोनों पर एक साथ हमला बोला.
ग़ौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के साथ ही कई राज्यों में विधानसभा चुनावों का भी समय नज़दीक आ गया है. ऐसे में विपक्षी दल योजनाबद्ध तरीके से सत्तारूढ़ दलों पर हमले बोल रहे हैं.
मेवात के बड़कली चौक में कांग्रेस की रैली की फ़ोटो के साथ ही सुरजेवाला ने लिखा, “मोदी-खट्टर की जोड़ी का काम केवल ‘फूट, झूठ व लूट है’. खट्टर सरकार की 2019 में विदाई तय है.”
जन आक्रोश रैली, बड़कली चौक, मेवात, हरियाणा।
मोदी-खट्टर की जोड़ी का काम केवल ‘फूट, झूठ व लूट’ है।
खट्टर सरकार की 2019 में विदाई तय है। pic.twitter.com/zeY9FkAwnb
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) February 3, 2019
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि -“खट्टर-मोदी की जोड़ी यही जानती है. नफरत की राजनीति, बंटवारे का रास्ता, लड़ाने की सोच, तोड़ने की मंशा. हमारा संकल्प – ना रुकेंगे, ना झुकेंगे. उखाड़ फेंकेंगे खट्टर-मोदी सरकार.”
खट्टर-मोदी की जोड़ी यही जानती है-:
नफ़रत की राजनीति,
बँटवारे का रास्ता,
लड़ाने की सोच,
तोड़ने की मंशा।हमारा संकल्प-
न रूकेंगे, न झूकेंगे,
उखाड़ फेंकेंगे खट्टर-मोदी सरकार। pic.twitter.com/nBYw3To6ku— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) February 3, 2019