#Metoo: 6 महिलाओं ने लगाया कैलाश खेर पर यौन उत्पीड़न का आरोप
10 अक्टूबर को, गायक सोना महापात्रा ने कैलाश खेर पर आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप लगाया था। भारत के #Metoo अभियान के दौरान महापात्रा ने ट्विटर के ज़रिये अपने अनुभव का वर्णन किया।
शुक्रवार को, स्वतंत्र संगीतकार प्रज्ञा पल्लवी ने कैलाश खेर पर 2004 में उनके साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि खेर उसे फोन कर उसे अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ अपने स्थान पर आने के लिए कहते थे। उत्पीड़न इस हद तक बढ़ गया कि पल्लवी को अपने फोन नंबर को ‘उससे बचने के लिए’ बदलना पड़ा।
10 अक्टूबर को, गायक सोना महापात्रा ने कैलाश खेर पर आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप लगाया था। भारत के #Metoo अभियान के दौरान महापात्रा ने ट्विटर के ज़रिये अपने अनुभव का वर्णन किया।
उन्होंने ट्वीट किया, “मैंने खेर से पृथ्वी कैफे में कॉफ़ी पर एक आगामी संगीत समारोह पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की, जहां दोनों के म्यूजिक बैंड्स काम करने वाले थे। उन्होंने मेरी जांघ पर, ‘आप इतनी सुंदर हैं, इतना अच्छा महसूस हुआ कि एक ‘संगीतकार को आप मिलीं(राम), एक अभिनेता को नहीं’ कहते हुए हाथ फेरने लगे। मैंने उसके बाद जल्द ही वहाँ से चली गई।
(1) I met Kailash for coffee in Prithvi Café to discuss a forthcoming concert where both our bands were playing & after the usual, a hand on my thigh with lines likes, your so beautiful, feel so good that a ‘musician got you’ (Ram) not an actor. I left not soon after. (1) https://t.co/Cfz8Hf4sdP
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) October 9, 2018
ढाका में दौरे के दौरान भी खेर ने उनके साथ दुर्व्यवहार जारी रखा।
3)The fact that Kailash had sung in my studios & for many projects in which I was the producer & knew me to be as strong as i am or that he had only recently taken a favour from my partner @RamSampathLive to create a personal track for him didn’t stop him. #TheHubris of such #men https://t.co/GLHvCsIPDR
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) October 9, 2018
6 अक्टूबर को, फोटोग्राफर नताशा हेमराजानी ने खेर पर आरोप लगाया है कि 2006 में उनके मुंबई वाले घर पर काम करने के दौरान खेर ने उनका और एक दोस्त का यौन उत्पीड़न किया।
उन्होंने ट्वीट्स के ज़रिये में अपना अनुभव बताया, “साक्षात्कार के दौरान, वह सरक कर हमारे बीच बैठे थे, जितना करीब वह आ सकते थे। उसने अपना हाथ हमारी जांघों पर रखा|”
(1)
My #MeToo has singer Kailesh Kher & model Zulfi Syed, from when I was a newly appointed young woman photographer at Hindustan Times in Bombay, 2006.
Tweeting this thread for all to draw strength & speak out
❤️@photowallah@shubhangisapien@TheRestlessQuil@AnooBhu
@weeny— Natasha Hemrajani (@radiantbear) October 6, 2018
8 अक्टूबर को, एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने, जो कि खेर के प्रशंसक हुआ करती थीं, अपने कॉलेज के दिनों में उनसे मिलने पर खेर के हिंसक व्यवहार के बारे में उजागर किया|
(1) Here I write my #MeToo story- and I name Kailash Kher. Guess what his profile bio says- Adiyal bairagi hu, ziddi anuragi hu. How poetic right? I will show you what it means- "I am a stubborn recluse, a stubborn lover" I wish I knew what this meant much earlier! pic.twitter.com/6ItkX2bPCi
— Simran Soni (@chicksim) October 8, 2018
उन्होंने लिखा “वह एक दरिंदा है। वह कविता के रूप से चीज़ें लिखता है जैसे कि – ‘तुम मेरी पगली हो। मेरे प्यार में डूब जाओ। तुम मेरी जोगी हो। शीशा में देखो मैं तुम्हारी आत्मा के हर हिस्से को छूते हुए दिखूंगा तुम्हें।’ तब मुझे एहसास हुआ कि यह क्या है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि खेर ने उनसे शो में या होटल में निजी सभाओं में उन्हें कई बार मिलने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने हमेशा इनकार कर दिया। उन्हें अंत में उसे ब्लॉक करना पड़ा।
15 अक्टूबर को, गायक वर्षा धनोआ भी खेर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के साथ सामने आईं।
धनोआ ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “मैं कैलाश खेर को देवता मानती थी। मैं 2015 में दुबई हवाई अड्डे पर पहली बार उनसे मिली थी। हमने कुछ फोटो क्लिक की, फोन नंबरों का आदान-प्रदान किया और मैसज शुरू कर दिए। एक दिन, उसने मुझे फोन किया और मुझसे मिलने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह मेरा नाम पसंद करते हैं और मुझसे प्यार करना चाहते हैं।”