राहुल, अमित शाह, प्रज्ञा या मोदी- अपना बच्चा इनमें से एक की रखवाली में अकेला छोड़ना हो तो किसके साथ छोड़ेंगे? जानिए साठ हज़ार लोगों ने क्या दिया जवाब
इस पोल में सवाल पूछा गया था कि यदि आपको घर पर अकेले अपने बच्चे को छोड़ना पड़े, तो आप किसपर भरोसा करेंगे.
ट्वीटर पर कराए गए एक हालिया पोल में 71 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भरोसा जताया है. इस पोल में सवाल पूछा गया था कि यदि आपको घर पर अकेले अपने बच्चे को छोड़ना पड़े, तो आप किसपर भरोसा करेंगे. इसमें विकल्प के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार और मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम दिया गया था.
यह पोल ट्वीटर यूजर ‘Apolitical Harry Potter’ ने किया है. इसमें कुल 60,693 लोगों ने हिस्सा लिया था.
इस पोल में 4 रोचक विकल्प दिए गये हैं. विकल्प में दिए गये नाम में तीन लोग भारतीय जनता पार्टी से हैं और एक कांग्रेस से.
विकल्प में पहला नाम है: 1. प्रज्ञा ठाकुर (भोपाल से भाजपा सांसद और मालेगांव बम धमाके में आरोपी. जो हाल ही में शहीद हेमंत करकरे पर की गयी अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में थी. दूसरा नाम नरेंद्र मोदी का है. तीसरे विकल्प में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिखा गया है. वही चौथे विकल्प में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिखा गया है.
इस पोल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सबसे अधिक 71 प्रतिशत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 23 प्रतिशत, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को 2 प्रतिशत और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को 4 प्रतिशत वोट मिले हैं.
If you had to leave your kid alone at home with one of the following, who would you trust?
— 🌝 (@Insaaniyat3) May 7, 2019