व्हाट्सैप यूनिवर्सिटी के शिकार हुए महानायक- अपने पिता जी के नाम वो कविता शेयर कर डाली जिसे हरिवंश जी ने लिखी ही नहीं
कविता व्हाट्सैप संदेश जैसा दिख रहा है. जिसे अभिनेता ने शेयर करते लिखा है कि “पूज्य बाबूजी का लेखन”
सोशल मीडिया पर फ़ेक न्यूज़ का शिकार आम जनता ही नहीं होती, बल्कि जाने-अनजाने इसका शिकार बड़े सेलिब्रिटी भी हो जाते हैं. ताज़ा मामला में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इसके शिकार होते नज़र आए. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से अपने पिता हरिवंश बच्चन के नाम वो कविता शेयर कर दी जिसे हरिवंश जी ने कभी लिखा ही नहीं है.
कविता व्हाट्सैप संदेश जैसा दिख रहा है. जिसे अभिनेता ने शेयर करते लिखा है कि “पूज्य बाबूजी का लेखन”
T ३१३८ – पूज्य बाबूजी का लेखन :🙏🙏🙏 pic.twitter.com/yz0y0MCSSJ
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 1, 2019
पत्रकार नरेन्द्र नाथ मिश्रा ने इस पर ध्यान दिलाते हुए एक ट्वीट कर कहा कि “इससे शर्मनाक मिसाल नहीं हो सकती है कि व्हाट्सएप फारवर्ड जानकारी किस तरह लोगों को अंधा कर दे रही है. खुद अमिताभ बच्चन ने व्हाट्सएप पर हरिवंश राय बच्चन के नाम से चेपी कविता को सही मान लिया. यह हरिवंश जी की कविता नहीं है.”
इससे शर्मनाक मिसाल नहीं हो सकती है कि व्हाट्सएप फारवर्ड जानकारी किस तरह लोगों को अंधा कर दे रही है। खुद अमिताभ बच्चन ने व्हाट्सएप पर हरिवंश राय बच्चन के नाम से चेपी कविता को सही मान लिया। यह हरिवंश जी की कविता नहीं है। https://t.co/9AU9JPrEE9
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) April 1, 2019
लल्लनटॉप ने हरिवंश बच्चन के नाम पर शेयर की जा रही है कविताओं का क्रॉसचेकिंग कर एक स्टोरी लिखा है. आप इसमें पढ़ सकते हैं कि अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर की गई कविता हरिवंश बच्चन की नहीं है.