मुंबई की सड़कों पर खुलेआम घूम रहा शेर? नहीं, गुजरात के जूनागढ़ का वीडियो शेयर
ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल.
सोशल मीडिया में एक वीडियो, जिसमें एक शेर शांति से सड़क पार करते हुए दिख रहा है, इस वीडियो के साथ किये गए दावे में इस घटना को आरे कॉलोनी, मुंबई का बताया गया है। यह ध्यान देने योग्य है कि आरे कॉलोनी हाल ही में, मई 2019 में कॉलोनी में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के खिलाफ आदिवासियों के प्रदर्शन को लेकर सुर्ख़ियों में थी, और बाद में जून 2019 में कॉलोनी के अंदर एक चिड़ियाघर बनाने को लेकर एक अन्य विरोध प्रदर्शन किया गया था। आरे कॉलोनी मुंबई के बाहर के इलाके में गोरेगांव (पूर्व) में है। इस क्षेत्र में काफी हरियाली है और तेंदुए का घर भी है।
https://twitter.com/DineshRedBull/status/1151697784262631424?
इसी समान दावे से यह वीडियो फेसबुक पर भी साझा किया गया है। साझा किये गए संदेश के मुताबिक, शेर को आरे कॉलोनी में देखा गया है।
इंस्टाग्राम पर टीवी एक्टर करन पटेल ने इसी तरह के दावे से यह वीडियो शेयर किया है।
https://www.instagram.com/p/B0B1E_0HIik/?utm_source=ig_embed
गुजरात का वीडियो
फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम में साझा किया जा रहा वीडियो, गुजरात का है ना कि मुंबई का। ऑल्ट न्यूज़ ने वीडियो की एक की-फ्रेम का रिवर्स इमेज सर्च किया और हमें गुजराती न्यूज़ चैनल एबीपी अस्मिता की 13 जुलाई, 2019 की एक समाचार रिपोर्ट मिली। यह घटना गुजरात के बिलखा रोड पर हुई थी, जो जूनागढ़ जिले में है, जहाँ प्रसिद्ध गिर नेशनल पार्क है।

इसी घटना को गुजराती मीडिया संगठन संदेश और दिव्य भास्कर ने भी रिपोर्ट किया था। यहां पर ध्यान दिया जा सकता है कि यह वीडियो गुजरात के जूनागढ़ का है, मुंबई का नहीं है, हालांकि यह हाल की ही घटना है।