May a good source be with you.

राजस्थान का 2 साल पुराना असंबंधित वीडियो हाल में सिखों पर दिल्ली में हुए हमले के बाद वायरल

ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल.

“राजिस्थान मे सिखों को गाड़ियो मे से उत्तार उतार कर मार रहे हैं #Rajasthan“

उपरोक्त संदेश एक वीडियो के साथ साझा किया गया है, जिसमें एक पगड़ी वाले व्यक्ति को कुछ लोग पीटते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो 1:33 मिनट का है, जिसे व्हाट्सएप पर प्रसारित किया गया है।

गौरतलब है कि, इस महीने की शुरुआत में राजधानी में एक सिख टेम्पो चालक की पिटाई करने वाले दिल्ली पुलिस कर्मियों के वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। इस दावे के साथ उपरोक्त वीडियो को प्रसारित किया गया है।

इस वीडियो को ट्विटर पर भी शेयर किया गया है।

 अब सिखों की मोब लीनचिंग ????????

राजस्थान मे सिखों को गाड़ियो मे से उतार उतार कर मार रहे हैं भगवा आतंकवादी#MobLynching#NoToJaiShreeRam #notmypm @naturopathsk@sarchana1016 @RpoSadakBejan1 @Optimuspanky @666ks666@AzizKavish @Scimitar_SS @PoliceRajasthan @SandeepRayat9pic.twitter.com/KFQjH1U2B1

— HAARP Scientist⚡#freeenergy4all (@HAARP_Scientist) June 28, 2019

 

हमने पाया कि फेसबुक पर भी एक व्यक्ति द्वारा इस वीडियो को इसी दावे के साथ साझा किया गया है।

2017 की घटना

वीडियो में दिखाई गई घटना 2017 में राजस्थान के अजमेर में हुई थी। DNA द्वारा प्रकाशित की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो कथित तौर पर 24 अप्रैल, 2017 को लिया गया था और यह घटना चैनपुरा में हुई थी। वीडियो में जिस व्यक्ति को अलवर के गुरुद्वारा में पीटते हुए देखा जा सकता है, उस पर चैनपुरा की महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था, लेकिन बाद में उन्हें यह कहते हुए रिहा कर दिया कि वह छेड़छाड़ में शामिल नहीं था। यह वीडियो 2017 में भी वायरल था।

इस घटना के बारे में NDTV इंडिया द्वारा की गई एक वीडियो रिपोर्ट नीचे दी गई है।

 

 

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+