वंदे भारत एक्सप्रेस में आई ख़राबी, राहुल बोले- मोदी जी! फ़ेल हो गया है आपका मेक इन इंडिया
बीते शुक्रवार (15 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेमी हाइ-स्पीड ट्रेन वन्दे भारत को हरी झंडी दिखाई थी.
उद्घाटन के अगले दिन ही वंदे भारत एक्सप्रेस में आई ख़राबी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तंस कसा है. उन्होंने कहा है कि मोदी जी का मेक इन इंडिया फ़ेल हो गया है, इस पर एक बार फिर से विचार करने की जरूरत है.
राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, “मोदी जी मैं मानता हूं कि मेक इन इंडिया पर हमें फिर से विचार करने की जरूरत है. देश के ज्यादातर लोग मानते हैं कि यह योजना पूरी तरह फ़ेल हो गई है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम कांग्रेस पार्टी के लोग मेक इन इंडिया को बेहतर बनाने के उपायों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं.”
यहां राहुल गांधी का इशारा इस ओर था कि अब मेक इन इंडिया प्रधानमंत्री के वश की बात नहीं, कांग्रेस पार्टी ही सत्ता में आने के बाद इस पर अच्छे से काम कर सकती है.
Modi ji, i think Make in India needs a serious rethink. Most people feel it has failed. I assure you we in the Congress are thinking very deeply about how it will be done. https://t.co/3jKBOzEmE3
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 16, 2019
बता दें कि बीते शुक्रवार (15 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेमी हाइ-स्पीड ट्रेन वन्दे भारत को हरी झंडी दिखाई थी. अपने परिचालन के एक दिन बाद ही खराबी आ गई थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी और मेक इन इंडिया का खूब मजाक बना था.