उत्तर प्रदेश: शौच करने गई किशोरी के साथ बलात्कार, आरोपी फ़रार
आरोपी के चंगुल से किसी तरह छूटकर पीड़िता अपने घर गई और घरवालों को आपबीती सुनाई l
शाहजहांपुर जिले में शौच के लिए गई एक किशोरी को जबरन अपने घर ले जाकर उससे कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से मंगलवार को बताया कि मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी सोमवार को खेत में शौच के लिए गई थी। उसी दौरान गांव का ही निवासी मोहित उसे पकड़ कर अपने घर ले गया l
उन्होंने बताया कि आरोपी ने घर ले जाकर किशोरी के साथ बलात्कार किया। आरोपी के चंगुल से किसी तरह छूटकर पीड़िता अपने घर गई और घरवालों को आपबीती सुनाई l पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैl