भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी के पुत्र मनीष खंडूरी ने थामा कांग्रेस का हाथ
कांग्रेस मनीष खंडूरी को पौड़ी लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है.
भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी के पुत्र मनीष खंडूरी शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में एक रैली के दौरान कांग्रेस में शामिल हो गए.
राहुल ने कांग्रेस में खंडूरी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी.
ऐसी अटकलें हैं कि कांग्रेस मनीष खंडूरी को पौड़ी लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है जिसका प्रतिनिधित्व उनके पिता कर रहे हैं. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी को पिछले साल रक्षा मामलों की स्थायी संसदीय समिति के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था.
कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर जम कर तंज किए थे.