May a good source be with you.

योगी सरकार: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

सहकारी समिति का ऋण चुकाने में असमर्थ किसान ने जहर खा लिया.

मुजफ्फरनगर के शामली जिले के एक गांव में कर्ज में डूबे एक किसान ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली.

गांव के मुखिया बिजेन्दर कुमार के अनुसार राजेन्दर (50) ने सहकारी समिति से ऋण लिया था जिसे उसे लौटाने में परेशानी हो रही थी.

पुलिस ने बताया कि राजेन्दर ने कल जहर खा लिया था. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+