वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया मवेशी, पहिए जाम होने से आधे घंटे लेट हुई ट्रेन
रेल अधिकारियों की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया.
भारत की सबसे पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ जिस दिन से पटरी पर दौड़ना शुरू की है, उसी दिन से किसी न किसी घटना के वज़ह से चर्चा का विषय बनी हुई है. ताज़ा मामले में इस एक्सप्रेस का एक मवेशी से टक्कर हो जाने की ख़बर सामने आयी है.
वाराणसी से दिल्ली जा रही हाईस्पीड ट्रेन से एक सांड टकरा कर इंजन में फंस गया. पहिए जाम होने की वजह से ट्रेन आधा घंटा लेट हो गई.
न्यूज़18 की ख़बर के अनुसार उत्तर प्रदेश के इटावा में वंदे भारत एक्सप्रेस से एक सांड टकरा गया और इंजन में फंस गया जिसकी वजह से ट्रेन के पहिए जाम हो गए. ट्रेन तकरीबन आधे घंटे लेट हो गई. रेल अधिकारियों की कड़ी मेहनत के बाद ट्रेन को दिल्ली रवाना किया गया.
बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ हुआ यह पहला हादसा नहीं है. इसे पहले बीते बुधवार को वाराणसी से नई दिल्ली आ रही ट्रेन से एक बाइक टकरा गई थी. जिसकी वजह से ट्रेन करीब 13 मिनट तक ट्रैक पर ही रूकी रही.