उत्तर प्रदेशः किसान की गोली मारकर हत्या
पुलिस ने कहा कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले की जांच चल रही है.
उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में अज्ञात हमलावरों ने 38 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
पुलिस ने कहा कि बब्लू नामक किसान की शनिवार को बीबीपुर जलालाबाद गांव में अपने खेतों में जाते समय गोली मारकर हत्या की गई है.
उन्होंने बताया कि शाम तक जब किसान वापस घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई. उन्होंने बताया कि उसका शव उसके खेतों से मिला.
उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले की जांच चल रही है.