उत्तर प्रदेशः हाथी का बटन दबाने पर खिल रहा है कमल, ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर मतदाताओं ने जमकर किया हंगामा
ईवीएम में समस्या होने के बावजूद लगभग 1 घंटे बाद भी मशीन नहीं बदली गई.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी की एक घटना सामने आई है. यहां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए बटन दबाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में वोट जा रहा है.
पत्रकार राजदीप सरदेसाई द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक विडियो में धारा सिंह नामक मतदाता कहा, “मतदान केंद्र 2 पर वोटिंग के दौरान मैंने हाथी का बटना (बसपा चुनाव चिन्ह) तो वोट फूल (भाजपा चुनाव चिन्ह) पर गया. इसके बाद उन्होंने फिर से बटन दबाया और फिर से वोट फूल पर गया. तीसरी बार भी यहीं हुआ.”
This BSP voter in Bijnore claims that every time he pressed the elephant symbol, the lotus was blooming! We are verifying the claim.. #IndiaElects pic.twitter.com/5VL3uOCXsb
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) April 11, 2019
उन्होंने आगे कहा, “मैंने मतदान अधिकारी से इस गड़बड़ी के बारे में पूछा. उन्होंने गड़बड़ी को स्वीकार किया और भड़क गए. उसने मशीन को चेक किया. जांच के बाद मशीन ठीक काम करने लगी.”
यह पूछे जाने पर कि इस तरह से कितने वोट गलत पार्टी को गए, धारा सिंह ने बताया कि उस वक्त वहां 6 मतदाता मौजूद थे. 7 वें मतादाता के साथ भी यहीं समस्या हुई.
उन्होंने बताया कि मशीन में समस्या होने के बावजूद 138 लोगों ने मतदान कर दिया था. समस्या सामने आने के 1 घंटे बाद भी मशीन बदली नहीं गई.
मतदातओं की मांग करते हुए कहा कि हमारे वोट की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि हमने जिसे वोट दिया है, वोट उसी के लिए रिकॉर्ड हुआ हो.