May a good source be with you.

उत्तर प्रदेश: बलिया में किशोरी से बलात्कार, मामले की छानबीन जारी

किशोरी की माँ की शिकायत पर दोनों आरोपी युवकों के विरुद्ध नामजद मुक़दमा दर्ज किया गया है.

बलिया ज़िले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है.

पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने किशोरी की माँ द्वारा की गई शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि 17 वर्षीय किशोरी गत 13 नवम्बर की शाम शौच के लिये गई थी. उसी दौरान उसके पड़ोसी बेचन सिंह और आकाश सिंह ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया । दोनों युवकों की उम्र 20 – 22 वर्ष है.

उन्होंने बताया कि किशोरी की माँ की शिकायत पर दोनों युवकों के विरुद्ध नामजद मुक़दमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिये ज़िला अस्पताल भेजा है.

मामले की छानबीन की जा रही है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+