May a good source be with you.

RSS के इशारे पर सामाजिक न्याय के साथ खिलवाड़ कर रही है मोदी सरकार: उपेन्द्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने मोदी सरकार के मंत्रीमंडल से इस्तीफ़ा सौंप दिया है.

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने मोदी सरकार के मंत्रीमंडल से इस्तीफ़ा दे दिया है. कुशवाहा ने बताया है कि मोदी सरकार आरएसएस के इशारे पर काम कर रही है और संविधान की धज्जियां उड़ा रही है, इस कारण वे अब मंत्रिमंडल का हिस्सा बनकर नहीं रह सकते.

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि मोदी सरकार संविधान में दर्ज सामाजिक न्याय के साथ खिलवाड़ कर रही है. इस कारण मेरा ज़मीर मुझे इज़ाजत नहीं देता कि संविधान निर्माता अपने पुरखों की इस तरह अवहेलना होने दूं. अपने इस्तीफ़े में उन्होंने लिखा है कि मोदी सरकार जनता से किए अपने वादे को पूरा करने में भी नाकाम रही है.

ग़ौरतलब है कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता प्रमुख पिछले कुछ हफ्ते से भाजपा और उसके अहम सहयोगी दल के नेता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं.

रालोसपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में दो से ज्यादा सीटें नहीं मिलने के भाजपा के संकेतों के बाद से कुशवाहा नाराज चल रहे हैं. दूसरी ओर भाजपा और जदयू के बीच बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी है.

अब कयास लगाए जा रहे हैं कि उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी विपक्षी खेमें से हाथ मिला सकती है, जिसमें लालू प्रसाद की राजद और कांग्रेस शामिल हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+