उपेन्द्र कुशवाहा का मोदी से टूटा विश्वास: मंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया, छोड़ा NDA का साथ
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता प्रमुख पिछले कुछ हफ्ते से भाजपा और उसके अहम सहयोगी दल के नेता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं.
रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. इसके साथ ही उन्होंने एनडीए का दामन भी छोड़ दिया है. कुशवाहा के एनडीए से बाहर आने के बाद अब बिहार में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं.
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता प्रमुख पिछले कुछ हफ्ते से भाजपा और उसके अहम सहयोगी दल के नेता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं.
रालोसपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में दो से ज्यादा सीटें नहीं मिलने के भाजपा के संकेतों के बाद से कुशवाहा नाराज चल रहे हैं. दूसरी ओर भाजपा और जदयू के बीच बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी है.
अब कयास लगाए जा रहे हैं कि उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी विपक्षी खेमें से हाथ मिला सकती है, जिसमें लालू प्रसाद की राजद और कांग्रेस शामिल हैं.
पीटीआई इनपुट्स पर आधारित