2019 में बन सकती है कांग्रेस नीत UPA की सरकार, भाजपा को 250 सीटों से करना पड़ सकता है संतोष
उत्तर प्रदेश में अगर सपा, बसपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो 80 में से 50 सीटें उनके खाते में जाती दिख रही है.
अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए की सरकार बन सकती है. एक अनुमान में कहा गया है कि यूपीए को लोकसभा चुनाव में कुल 293 सीटें मिल सकती है. वहीं भाजपा को मात्र 250 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है.
चुनावों के विश्लेषक और आईआईएम बंगलौर के एल्यूमनाई पार्थ दास ने यह अनुमान लगाया है. उन्होंने कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस एक साथ मिलकर लड़ते हैं तो इस गठबंधन को 80 में से कुल 50 सीटें मिल सकती है. वही भाजपा को 30 सीटें मिलने की बात कही जा रही है.
My #Prediction2019. UPA-293,NDA-250. I adjusted "others" in post poll scenario (most likely). Have a look. Comments please. pic.twitter.com/1HR6F1nZlh
— Partha Das (@partha2019LS) December 25, 2018
वहीं बिहार की कुल 40 सीटों में एनडीए को 26 और यूपीए को 14 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. वहीं पश्चिम बंगाल में अगर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस अगर कांग्रेस पार्टी के साथ आती हैं तो इस गठबंधन को कुल 42 में से 39 सीटें मिल सकती हैं. यहां भाजपा को तीन सीटें मिलती हुई बताई जा रही है.
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में कांग्रेस को 10 सीटें मिलने की संभावना है, यहां एनडीए को 3 सीटें मिलने की बात कही जा रही है. राजस्थान की 25 सीटों में भाजपा 7 और कांग्रेस को 18 सीटें मिलने का अनुमान है.
वही दक्षिण भारत के राज्यों में एनडीए गठबंधन को बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आंध्रप्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में भाजपा वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करके 16 सीटें निकाल सकती है, वही कांग्रेस अगर तेलुगु देशम पार्टी के साथ आती है तो उसे 9 सीटें हासिल होंगी.
पूर्वोत्तर के राज्यों में एनडीए को 19 और कांग्रेस को 6 सीटें मिल सकती है. ग़ौरतलब है कि हाल के तीन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल कर भाजपा के हाथों से सत्ता छिनी है. ऐसे में कांग्रेस की लोकप्रियता और जनता के बीच राहुल गांधी की विश्वसनीयता की चर्चा हो रही है.