May a good source be with you.

कागज पर मोदी जी का स्वच्छ भारत, 100 घरों में बिना शौचालय के ही गांव हुआ ODF घोषित

प्रशासनिक अधिकारियों ने घरों के आस-पास शौचालय के लिए गड्ढे खुदवाए, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी प्रशासन ने कोई काम नहीं किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत अभियान के तहत ‘खुले में शौच से मुक्त’ की योजना सिर्फ कागजों पर ही सफल दिखाई दे रही है. जमीनी सच्चाई कुछ और ही है. ताज़ा मामले में उत्तर प्रदेश के गोण्डा ज़िले के करमटिका गांव को कागज पर ओडीएफ़ घोषित कर दिया गया है लेकिन सच्चाई है कि इस गांव के करीब 100 घरों में शौचालय ही नहीं है.

हिंद किसान के एक रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर भरोसा जताते हुए अपने घरों के आस-पास शौचालय के लिए गड्ढे खुदवाए, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी प्रशासन के द्वारा कोई काम नहीं किया. गड्ढे हादसों की वजह होने लगे जिसकी वजह से ग्रामीणों ने गड्ढ़ों को बंद कर दिया. गांव वालों को सरकार की तरफ से शौचालय बनाने के लिए अनुदान राशि भी नहीं मिली है.

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत स्थानीय विधायक से की तब विधायक ने आगे आलाधिकारियों से बात की. लेकिन मामला को जांच का आश्वासन देकर रफा-तफा कर दिया गया. वहीं जब अधिकारियों से बिना शौचालय के गांव को ओडीएफ घोषित करने पर सवाल किया गया तो अधिकारी जवाब देने से बचते नज़र आए.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+