यूपी पुलिस की बर्बरता: प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल लगा दिया करंट- आग से झुलसा आरोपी
आरोपी मोनू निषाद ने मीडिया के सामने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालकर करंट लगा दिया. लेकिन स्पार्किंग से उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली. इससे वो बुरी तरह झुलस गया.
बीते दिनों कारावास में पुलिस द्वारा अपराधियों के साथ की जाने वाली अमानवीय दुर्व्यवहार ने सभी को अंदर से झकझोर कर रख दिया है. ताज़ा मामले में कानपुर की बिठूर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगे हैं. सुनने में आया है कि बिठूर पुलिस मर्डर के सिलसिले में पूछताछ के लिए दो युवकों को गिरफ़्तार करती है.
उन्हें बेरहमी से पीटती है, और उनके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालकर करंट लगा देती है. करंट के स्पार्किंग से आग लग जाता है और उसमें गिरफ़्तार युवक बुरी तरह झुलस जाता है.
दैनिक भास्कर के अनुसार मोनू निषाद ने मीडिया के सामने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालकर करंट लगा दिया. लेकिन स्पार्किंग से उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली. इससे वो बुरी तरह झुलस गया.
हालांकि पुलिस का इस मामले में कुछ अलग ही कहना है. पुलिस के मुताबिक़ मोनू निषाद के पास पहले से ही माचिस थी. पूछताछ से बचने के लिए उसने खुद को आग लगा लिया. हालांकि मामला आगे बढ़ने पर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया. मामले की जांच कल्याणपुर सीओ के द्वारा की जा रही है.
बता दें कि पिछले दिनों बिहार के सीतामढ़ी में भी पुलिस कस्टडी में दो मुस्लिम युवकों की मौत हो गई थी. पुलिस ने दोनों युवकों के पैर और जांघ में कील ठोंक दी थी.
इसे भी पढ़ें- EXCLUSIVE: उसके पैर के नाखूनों, जांघों में कील ठोंकी गई: बिहार में पुलिस ने की मुस्लिम युवकों की बर्बर दशा