कुंभ मेले में यूपी पुलिस की गुंडागर्दी, कार्यक्रम कवर करने गए पत्रकार को पीटा
टाइम्स ऑफ इंडिया के फोटो पत्रकार अनिंद्या चट्टोपाध्याय को इवेंट कवर करते समय पुलिस ने कथित तौर पर पीटा है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहे कुंभ मेले में किन्नर आखाड़ा जुलूस के दौरान एक वरिष्ठ फोटो पत्रकार अनिंद्या चट्टोपाध्याय को उत्तर पुलिस के एक अधिकारी द्वारा पीटे जाने की ख़बर सामने आई है.
6 जनवरी को पहली बार कुंभ मेले में किन्नर अखाड़े ने भाग लिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया के फोटो पत्रकार अनिंदया चट्टोपाध्याय इसी को कवर कर रहे थे. तभी पुलिस ने उनके साथ मारपीट की. उन्होंने ट्विटर पर इस घटना का जिक्र किया है.
चट्टोपाध्याय ने ट्वीट कर बताया कि किन्नर अखाड़ा की जुलूस के दौरान एक पुलिस अधिकारी ने मुझे धक्का दिया और पीटा.
I am a TOI photojournalist from Delhi and was also pushed and beaten by this officer during Kinnar akhara procession on 1st Shahisnan. https://t.co/FLdxYXjDn1
— Anindya Chattopadhyay (@ANINDYAtimes) January 19, 2019
वही, चट्टोपाध्याय की टिप्पणी के बाद एक अन्य पत्रकार पीयूष राय ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें एक पुलिस अधिकारी एक व्यक्ति की पिटाई करते दिख रहा है. अपने ट्वीट में राय ने बताया कि ये अधिकारी एक डीएसपी रैंक के थे.
Very unfortunate that such scenes are coming out from Prayagraj where exceptional measures were taken to ensure highest level of professionalism by UP Police. And this is what it has come down to. A DSP rank cop assaulting a senior TOI photojournalist. Shameful. @Uppolice pic.twitter.com/ifGovhfF9Z
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) January 17, 2019