यूपी पुलिस ने AU में जाने से अखिलेश को रोका: मायावती बोलीं- सपा-बसपा गठबंधन से बौखला गई है भाजपा
बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस घटना को भाजपा सरकार की तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या का प्रतीक बताया है
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को प्रवेश से रोके जाने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने इस घटना को भाजपा सरकार की तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या का प्रतीक बताया है.
बसपा सुप्रीमो ने ट्विटर पर लिखा, “समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को आज इलाहाबाद नहीं जाने देने कि लिये उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक लेने की घटना अति-निन्दनीय व बीजेपी सरकार की तानाशाही व लोकतंत्र की हत्या की प्रतीक.”
क्या बीजेपी की केन्द्र व राज्य सरकार बीएसपी-सपा गठबंधन से इतनी ज्यादा भयभीत व बौखला गई है कि उन्हें अपनी राजनीतिक गतिविधि व पार्टी प्रोग्राम आदि करने पर भी रोक लगाने पर वह तुल गई है। अति दुर्भाग्यपूण। ऐसी आलोकतंत्रिक कार्रवाईयों का डट कर मुकाबला किया जायेगा।
— Mayawati (@Mayawati) February 12, 2019
एक अन्य ट्वीट में मायावती ने कहा है कि सपा-बसपा का गठबंधन होने के बाद भाजपा बौखला गई है और इस तरह की अलोकतांत्रिक कार्रवाईयां कर रही है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्रवाई का मुकाबला वे डटकर करेंगी.
बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों से मिलने जा रहे थे, जहां एयरपोर्ट पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया. पुलिस के इस कदम का सपा विरोध कर रही है. इसे लेकर समाजवादी छात्र सभा के नेताओं ने राजभवन का घेराव किया है.