May a good source be with you.

हिन्दू संगठनों ने कहा- जुमलेबाज हैं मोदी, यूपी में लगे “मोदी हटाओ- योगी लाओ” के पोस्टर

नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने कहा है कि मोदी सरकार के जुमलों ने देश के हिन्दुओं को ठगा है.

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारी हार के बाद भाजपा समर्थकों के बीच मोदी विरोध की लहर तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश में हिन्दू नवनिर्माण सेना ने लखनऊ के कई जगहों पर मोदी हटाओ योगी को लाओ का बैनर लगाया है. इसके साथ ही संगठन ने आगामी 10 फरवरी को धर्मसंसद बुलाने का ऐलान भी किया है.

उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना ने लखनऊ की सड़कों पर कई होर्डिंग्स लगाई है. इन होर्डिंग्स पर लिखा गया है कि अगर सरकार राम मंदिर निर्माण और जनसंख्या नियंत्रण मामले पर संसद में कानून नहीं लाती है, तो अगले 10 फरवरी को लखनऊ में एक विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा. इस धर्मसभा में यह संगठन देश से मोदी को हटाकर योगी आदित्यनाथ को सत्ता में लाने का समर्थन देगी.

https://www.facebook.com/faizan.ahmad.7902564/videos/1690867444352150/

नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने कहा है कि मोदी सरकार के जुमलों ने देश के हिन्दुओं को ठगा है. इसी धोखे के कारण भाजपा को पांच राज्यों में करारी हार का सामना करना पड़ा है. अमित का कहना है कि अगर योगी आदित्यनाथ इन राज्यों में प्रचार नहीं करते तो भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाती.

अमित जानी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने 2 दिन पहले बयान दिया था कि अगर अयोध्या में मंदिर यूपी सरकार के हाथ में होता तो वे अबतक उसका समाधान कर चुके होते. अमित के मुताबिक अगर 2019 में योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री बनते हैं तो राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द हो जाएगा. उसने कहा है कि जो राम का नहीं है वो किसी काम का नहीं है.

इधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी के ऊपर एफ़आईआर दर्ज कराई है. लखनऊ के सड़कों से इन पोस्टरों को हटाई जा रही है. पुलिस अमित की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+