उत्तर प्रदेशः नाबालिग दलित लड़की के साथ यौन उत्पीड़न
आरोपी के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मुजफ़्फ़रनगर के सिखरेड़ा गांव में एक युवक ने एक दलित नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. थाना प्रभारी परवेश कुमार ने सोमवार को बताया कि भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत 22 वर्षीय सोदान सिंह के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है.
शिकायत के मुताबिक आरोपी रविवार को आठ वर्षीय बच्ची को गन्ने के खेत में ले गया जहां उससे बलात्कार करने का प्रयास किया, लेकिन लड़की ने आदमी के हाथ पर दांत से काट लिया और वहां से भाग गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.