उत्तर प्रदेश में खुलेआम गुंडागर्दी: उर्दू शायर हासिम फ़िरोजाबादी के ऊपर तेजाब से हमला, मारपीट
हासिम फ़िरोजाबादी ने बच्चियों के साथ यौन शोषण की घटना का विरोध किया था।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर फ़ेल हो गई है। प्रदेश में आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार को अपराधियों ने उर्दू शायर हासिम फ़िरोजाबादी पर तेजाब से हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। उन्होंने स्कूली छात्राओं का यौन उत्पीड़न कर रहे अपराधियों का विरोध किया था।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हासिम फ़िरोजाबादी ने बताया, ‘एक बच्ची के अभिभावक ने मुझसे कहा कि अब वे अपनी बच्ची को मेरे स्कूल में नहीं भेजेंगे क्योंकि, कुछ गुंडे उनकी बेटी के पास फ़ोन करके अश्लील बातें करते हैं। बच्ची के पिता उन बदमाशों से डर रहे थे, इसलिए उन्होंने मुझसे यह बात बताई। इसके बाद मैंने आपराधिक प्रवृति के लड़कों को समझाने की कोशिश की, जिसके कारण उन्होंने मेरे साथ मारपीट की।’
Firozabad: Urdu poet Hashim Firozabadi was attacked with acid & beaten up by miscreants yesterday after he allegedly confronted them for sexually harassing school girls. Police say “FIR registered. He was made to undergo medical examination. We’ll arrest culprits soon.” pic.twitter.com/cfGcBPuJ5J
— ANI UP (@ANINewsUP) October 21, 2018
पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की प्राथमिकी दर्ज़ कर ली गई है और छानबीन के बाद जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।