May a good source be with you.

उत्तर प्रदेशः दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

सीओ ने बताया कि महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

नोएडा, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के गांव कामबक्श पुर में एक दलित महिला से शुक्रवार रात छह लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला को घर से घसीट कर खेत में ले गए तथा उसके साथ मारपीट कर उससे सामूहिक बलात्कार किया.

पुलिस उपाधीक्षक (ग्रेटर नोएडा) श्वेताभ पांडे ने बताया कि दलित महिला बीती रात अपने घर पर सो रही थी जब पड़ोस में रहने वाले सचिन, रोहित, रितु, विकास, गौरव एवं अजय उसके घर पर आए. ये लोग महिला को घर से घसीटते हुए बाहर ले गए तथा खेत में ले जाकर सभी आरोपियों ने उससे सामूहिक बलात्कार किया.

उन्होंने बताया कि महिला बुधवार सुबह बेसुध हालत में मिली. सीओ ने बताया कि महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. सभी आरोपी फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+