May a good source be with you.

उत्तरप्रदेश: भाजपा सांसद के ख़िलाफ़ FIR दर्ज, धोखाधड़ी का है मामला

ज़िला अदालत ने 29 नवंबर को कैंट पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था.

स्थानीय अदालत के निर्देश के लगभग दस दिन बाद पुलिस ने सोमवार को भाजपा सांसद कमलेश पासवान, उनके कारोबारी मित्र सतीश नंगलिया और चार अन्य के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की.

ज़िला अदालत ने 29 नवंबर को कैंट पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था.  मामला शापिंग काम्प्लेक्स बलदेव प्लाजा के लिए भूमि आवंटन में फ़र्ज़ी दस्तावेज इस्तेमाल करने से संबंधित है.

गोलघर बाजार के निवासी नरेन्द्र प्रताप ने दावा किया था कि वह दो एकड़ भूखंड का असल स्वामी है. कैण्ट थाना प्रभारी रवि राय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. संपर्क करने पर सांसद ने धोखाधड़ी के किसी मामले में शामिल होने से साफ इंकार किया है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+