May a good source be with you.

उत्तर प्रदेशः किसान दिवस पर आलू सब्सिडी में हुए भ्रष्टाचार को लेकर किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को बनाया बंधक

किसान पहले भी अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी को खून से लिखा पत्र सौंप चुके हैं.

उत्तर प्रदेश के आगरा में किसान दिवस के दिन आलू सब्सिडी में भ्रष्टाचार होने को लेकर किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर, उन्हें खरी-खोटी सुनाई. ज़िला अधिकारी सभा कक्ष में किसानों ने जमा होकर अधिकारियों को बंधक बना लिया और साथ ही अधिकारियों के सामने मांग रखी कि ज़िले के कोल्ड स्टोरेज को 31 दिसंबर तक चालू रखा जाए.

मामले की ख़बर मिलने पर ज़िला अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों के कहने पर प्रशासनिक अधिकारियों से आलू सब्सिडी का हिसाब मांगा. लेकिन अधिकारी वर्ग सब्सिडी का हिसाब नहीं दे पाए. ज़िला अधिकारी ने किसानों को सब्सिडी में जांच का भरोसा देते हुए उनके गुस्से को शांत करवाया.

एक ख़बर के मुताबिक संवाददाताओं से बात करते हुए ज़िला अधिकारी ने कहा कि 5 करोड़ की सब्सिडी में केवल 4 लाख रुपये का भुगतान 22 किसानों को किया गया है. बाकी पैसा व्यापारियों को दिया गया है. गौरतलब है कि किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से लिखा पत्र भी सौंप चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+