May a good source be with you.

उत्तर प्रदेश: दलित किशोरी से सामूहिक बलात्कार, मामला दर्ज

आरोपी युवकों के ख़िलाफ़ भारतीय दंड विधान और पॉस्को एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

उत्तर प्रदेश में बलिया ज़िले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक दलित किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है.

रसड़ा कोतवाली के प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने शनिवार को बताया कि 17 वर्षीया किशोरी एक नवंबर की रात शौच के लिये गई थी तभी राजेश कुमार और एक अज्ञात युवक ने उसके साथ बलात्कार किया.

उन्होंने बताया कि किशोरी की शिकायत पर शुक्रवार को राजेश और एक अज्ञात युवक के विरुद्ध भारतीय दंड विधान और पॉस्को एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिये ज़िला अस्पताल भेज दिया है. पुलिस आरोपी की गिरफ़्तारी के लिये प्रयास कर रही है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+