May a good source be with you.

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पहल: महिलाओं को जागरूक करने के लिए सेनेटरी पैड बांट रही पार्टी

अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस के उत्तर प्रदेश इकाई की चेयरमैन अमीता सिंह ने कहा ‘ हमारा मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े इलाके की महिलाओं को मासिक धर्म के बारे में जागरूक करना है।

कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई स्वच्छता के मुद्दे पर महिलाओं को जागरुक करने के लिए एक विशेष अभियान चला रही है। इसका नाम ‘मेरी पद यात्रा’ रखा गया है। इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ता मासिक धर्म के मुद्दे पर महिलाओं को जागरूक करने के साथ साथ सेनेटरी पैड भी बांटेंगे।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक अभी गोरखपुर और झांसी के ग्रामीण इलाके में इस योजना को लागू किया गया है, वही पार्टी इस योजना का विस्तार लखनऊ तक करना चाहती है।

अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस के उत्तर प्रदेश इकाई की चेयरमैन अमीता सिंह का कहना है, ‘ हमारा मु्ख्य उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े इलाके की महिलाओं को मासिक धर्म के बारे में जागरूक करना है। हमने पाया कि जागरुकता के साथ साथ महिलाओं को सस्ते दाम में सेनेटरी पैड भी मुहैया कराई जानी चाहिए। इसके बाद हमने स्वीस टेक्नोलॉजी पर आधारित सेनेटरी पैड का निर्माण करना शुरु किया जो एक साल में बार बार इस्तेमाल किया जा सकेगा।’ उन्होंने कहा कि इन सेनेटरी पैडों का निर्माण मुंबई में किया जा रहा है।

अमीता सिंह का कहना है कि हम दूर दराज के महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान सफ़ाई के बारे में जागरूक कर रहे हैं। कई बार महिलाएं इसे आसानी से समझ जाती हैं, लेकिन अब भी हमारे समाज में इसे लेकर एक प्रकार की झिझक है। महिलाएं अब भी इस मामले में खुलकर बात नहीं कर पातीं। लेकिन, हमारी टीम जागरूकरता फैलाने के लिए जी-जान से मेहनत कर रही है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+