May a good source be with you.

बुलंदशहर हिंसा पर नहीं बोल पा रहे योगी आदित्यनाथ, पीछा करते रहे पत्रकार लेकिन नहीं दिया कोई जवाब, देखें विडियो..

पत्रकारों द्वारा बुलंदशहर हिंसा से जुड़े सवाल लगातार पूछे जा रहे हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ इन सवालों से भागते नज़र आ रहे हैं.

बुलंदशहर में हुई हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सवालों से बचते नज़र आ रहे हैं. इस बाबत एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस विडियो में पत्रकार हिंसा से जुड़े सवाल मुख्यमंत्री से पूछते हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ जाते हैं.

34 सेकेंड के इस वीडियो में, संवाददाता मुख्यमंत्री योगी को “महाराज जी” कह कर संबोधित करते हुए पूछता है कि बुलंदशहर में हुई घटना के बारे में आपका क्या कहना है?” लेकिन, मुख्यमंत्री सवालों को नज़रअंदाज करते हुए मुस्कुराकर गाड़ी की ओर आगे बढ़ जाते हैं. मुख्यमंत्री द्वारा जवाब न दिए जाने के बावजूद भी संवाददाता लगातार बुलंदशहर में हुई हिंसा के बारे में सवाल पूछते रहता है. आखिरकार सुरक्षाकर्मियों द्वारा पत्रकारों को मुख्यमंत्री के पास जाने से रोक दिया जाता है.

ज्ञात हो कि बीते 3 दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना में गोकशी की अफवाह फैलने की वजह से हिंसा भड़क गई थी. जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और 20 वर्षीय सुमित की मौत हो गई थी. गोकशी की अफ़वाह फैलाने और हिंसा भड़काने के लिए भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष, वीएचपी और बजरंग दल के ज़िला प्रमुख के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज़ की गई है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+