उत्तर प्रदेश में भाजपा को झटका: सुहलदेव पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ने छोड़ा पिछड़ा कल्याण विभाग
योगी सरकार पर पिछड़े वर्ग की लगातार अनदेखी करने का लगाया आरोप .
लम्बे समय से भाजपा से नाराज़ चल रहे एनडीए के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री पद छोड़ दिया है. राजभर पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग संभाल रहे थे.
अपने इस्तीफ़े में उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओं की छात्रवृत्ति और पिछड़ी जातियों के 27 फीसदी आरक्षण के कोटे का बंटवारा सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट के अनुसार ना करने पर नाराज़गी जताई है.
UP Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar writes to UP CM offering hand over of the charge of backward class welfare department, expressing disappointment that his recommendations in appointment of state backward castes panel members have been "ignored". pic.twitter.com/u7e2WacZRL
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 14, 2019
साथ ही पिछड़ा वर्ग आयोग की कमेटी में उनकी ओर से सुझाये गए नामों में से एक भी नाम शामिल ना किये जाने पर भी राजभर ने रोष ज़ाहिर किया है.
अपनी चिट्ठी के आखिर में राजभर ने लिखा है कि पिछड़े वर्ग के लोगों की उनसे बहुत अपेक्षाए हैं, मगर योगी सरकार की लगातार अनदेखी की वजह से वे इस वर्ग के लोगों को उनका हक़ नहीं दिला पा रहे हैं.
बताते चले कि राजभर का जनाधार पूर्वांचल के बलिया, गाजीपुर, मऊ और वाराणसी क्षेत्र में है. ऐसे में अगर वो लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से नाता तोड़कर अलग होते हैं, तो पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है.