May a good source be with you.

उत्तर प्रदेश: न्यूज़ डिबेट में भाजपाइयों की बेहयाई, दलित नेता को पीटा तो महिला का छीना दुपट्टा

समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल अपर पुलिस अधीक्षक खीरी घनश्याम चौरसिया से मिला और एफ आई आर के लिए प्रार्थना पत्र दिया.

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सत्ताधारी पार्टी  भाजपा का दलित-महिला विरोधी चेहरा सामने आया है. लखीमपुर खीरी में एक मीडिया चैनल की बहस में भाजपाइयों ने कथित तौर पर सपा की महिला नेत्री से दुर्व्यवहार किया है. महिला का आरोप है कि भाजपा नेताओं ने बस उसे गालियां ही नहीं दी बल्कि अश्लील हरकतें करते हुए उनका दुप्पटा भी छीन लिया.

बता दें कि न्यूज़ चैनल द्वारा ‘कौन बनेगा प्रधानमंत्री’ डिबेट के लिए अलग-अलग पार्टी के नेताओं को लखीमपुर खीरी के कंपनी बाग में बुलाया गया था. आरोप है कि भाजपाइयों ने सपा की महिला नेत्री से अश्लीलता की और दलित नेता को पीट दिया.

घटना के बाद महिलाओं ने खूब बवाल काटा. समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल अपर पुलिस अधीक्षक खीरी घनश्याम चौरसिया से मिला और एफ आई आर के लिए प्रार्थना पत्र दिया.

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि “टीवी चैनल इंडिया वन न्यूज़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कौन बनेगा की बहस कंपनी बाग में आयोजित की गई थी जिसमें सपा बसपा भाजपा कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों व कार्यकर्ता अपनी अपनी बात रखने के लिए मौजूद थे. डिबेट शुरू होने के उपरांत भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के लिए गंदी गालियां और अपशब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया. जिसमें प्रमुख रुप से संजय गुप्ता, शांतम तिवारी, चेतन गुप्ता, सुमित जयसवाल मोदी ने दलित नेता जे के राज के विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए मारा. जब अंजली सिंह पत्नी ज्ञान प्रकाश सिंह, अरुण गुप्ता पत्नी गोविंद गुप्ता, तृप्ति अवस्थी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तब इन लोगों ने अंजली सिंह का दुपट्टा छीन लिया और अश्लील हरकतें करते हुए उनकी सदरी को फाड़ दिया. सपा नेत्री पूनम यादव के द्वारा बीच में आने पर उनके साथ भी धक्का मुक्की की गई. मौके पर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने बीच-बचाव करा करा दिया. हमलोग इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हैं.”

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+